डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मुरादाबाद के निर्देशन में 31 अक्टूबर को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 9 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बच्चों को परीक्षा से पूर्व प्रशिक्षित किया गया।
परीक्षा की बारीकियों को समझा
इस प्रशिक्षण में माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बच्चों ने प्रतिभाग कर परीक्षा की बारीकियों को समझा, साथ ही परीक्षा के पेपर का पैटर्न परीक्षा से संबंधित प्रश्न एवं ओएमआर शीट को भरना बच्चों को विधिवत रूप से सिखाया गया, इन सभी बच्चों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के जनपद नोडल राजदीप सिंह ने प्रदान किया। राजदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद अमरोहा से 198 आवंटित सीटों के सापेक्ष इस वर्ष 2001 आवेदन हुए हैं, यह परीक्षा 9 नवंबर को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी जो बच्चे इस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 48000 रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मोनिका ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी बच्चों को परीक्षा हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सी.पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, स्टेनो योगेंद्र सिंह, पूर्व एआरपी सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शहजाद आलम, विजेंद्र सिंह, खूब सिंह, उधम सिंह, हरीराज सिंह, सतीश कुमार, यशवंत सिंह, चंचल पाल, हिमन्चल रानी ,शहजाद आलम, मोहम्मद इरशाद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के पैर्टन का प्रशिक्षण

