डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन और आचार्य डॉ. सुमेधा, शशि त्यागी ने यज्ञपैथी के प्रचार के लिए स्त्री आर्य समाज अमरोहा की अध्यक्षा अंजू आर्य को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जोया रोड स्थित शिवानी वैंक्वेट हॉल में किया गया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, संस्कृति उत्सव के जिला संयोजक (शासन नामित) डॉ. दीपक अग्रवाल, एएसपी अखिलेश भदौरिया, डीडीओ सरिता द्विवेदी, गजरौला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा, सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ. पीके पंघाल, सीओओ डॉ. दिव्यांशी पंघाल, आदि मौजूद रहे। सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।
गौरतलब है कि अंजू आर्य के पति विनय प्रकाश आर्य, आर्य समाज अमरोहा के प्रखर स्तंभ हैं और उनके बेटे अभय आर्य, आर्य समाज, अमरोहा के मंत्री हैं। उनका पूरा परिवार आर्य समाज को समर्पित है।
यज्ञपैथी के प्रचार को अंजू आर्य को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित

