डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतू सिंह जिलाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ अमरोहा को पुलिस क्षेत्राधिकारी धनौरा द्वारा सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत एक कार्यक्रम पुलिस विभाग के द्वारा धनौरा के ब्लू वर्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक राहुल अग्रवाल द्वारा आयोजित कराया गया। जिसमें धनौरा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए विभिन्न महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति प्रोफेसर सचिन महेश्वरी, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति 5.0 अखिलेश भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, उपजिला अधिकारी धनौरा विभा श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया,, स्कूल निदेशक राखी अग्रवाल आदि
उपस्थित रहे।
महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नीतू का सम्मान

