डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ अमरोहा की टीम ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों हेतु प्राप्त कुल रु.72000/हजार सहयोग धनराशि को भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत को सौप दिया।
13 अक्टूबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत का आगमन गजरौला में एक उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ । जिसमें गौरव टिकैत ने आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ितों हेतु प्राप्त सहयोग धनराशि को शीघ्र ही पीड़ितों की सहायतार्थ हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा’।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह के अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संरक्षक – पुरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष – राकेश चहल, जिला महामंत्री- पंकज चहल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष – प्रदीप कुमार गौतम, जिला कोषाध्यक्ष – भूपेंद्र कुमार सागर, जिला उपाध्यक्ष- अजय बामल, ब्लॉक अध्यक्ष धनौरा- अजीत चौधरी, ब्लॉक मंत्री गंगेश्वरी -विजय धामा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजे 72 हजार रुपए/गौरव टिकैत को सौंपी धनराशि

