डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में विकसित भारत बिल्डथॉन का जनपद अमरोहा के कम्पोजिट विद्यालय कैलसा, जोया में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका ने उपस्थित रहकर बच्चों से संवाद किया तथा प्रदत्त चार थीम में से बच्चों द्वारा संकल्पित कृषि आधारित प्रोटोटाइप के विषय में जाना।
इन्नोवेटिव आईडियाज के बारे में चर्चा
खंड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी ने बिल्डाथॉन सजीव प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए इसके सन्दर्भ में बताया कि इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज भारत के कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों हेतु प्रत्येक विद्यालय में एक साथ प्रसारित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज जनपद अमरोहा के साथ ही समस्त उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों में उत्सवपूर्वक इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया । इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में प्रत्येक उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालय से गाइड टीचर के नेतृत्व में 5 बच्चों की टीम बनी है, यह टीम भारत सरकार द्वारा प्रदत्त चार थीम आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फ़ॉर लोकल और समृद्ध भारत पर कोई एक प्रोटोटाइप/प्रोजेक्ट का निर्माण करेगी ।
उक्त कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के साथ उनकी इन्नोवेटिव आईडियाज के बारे में चर्चा की गई तथा उसे पर मंथन कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए।
31 अक्टूबर तक सबमिट होगा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित पोर्टल पर सबमिट किया जाना है, जिनमें से प्रोजेक्ट पुरस्कृत किये जायेंगे । संविलियन विद्यालय कैलसा में आज के जनपद स्तरीय प्रसारण कार्यक्रम में एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के रूप में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रशान्त कुमार, जोया के एआरपी भूपेंद्र सिंह संविलियन विद्यालय कैलसा के प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह, शिक्षक अजय बामल, मंजू रानी, ने उपस्थित रहकर सजीव प्रसारण कार्यक्रम को सुगम समन्वय प्रदान किया ।
बीएसए डॉ. मोनिका ने किया संवाद/विकसित भारत बिल्डथॉन का स्कूलांे में सजीव प्रसारण’

