डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने लापरवाही पर कई टीचर्स का स्पष्टीकरण तलब किया है।
24 अक्टूबर 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका द्वारा विकास खण्ड अमरोहा के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालयों में अध्यापक उपस्थिति, टैबलेट, शौचालय, मल्टीपल हैण्डवॉश, मिडे-डे-मील, स्मार्ट क्लास, शिक्षण कार्य आदि कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिन विद्यालयों में उक्त कमियंा पायी गयी उन विद्यालयों के स्पष्टीकरण जारी किये जा रहे है।
- कम्पोजिट विद्यालय अब्बलपुर विकास खण्ड अमरोहा
निरीक्षण के समय शौचालय में ताले लगे मिले अन्य शौचालयों में साफ-सफाई नहीं पाई गई, रसोई घर में मसाले खुले पाये गये और न ही ब्रांडेड मसाले व पैकेट पाये गये।
- प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर इम्मा वि०ख० अमरोहा
विद्यालय में टेबलेट नहीं मिली और जानकारी करने पर बताया गया की विद्यालय का कार्य मोबाइल फोन से किया जाता है। विद्यालय में टोलफ्री नम्बर नही लिखा मिला।
- प्राथमिक विद्यलाय शर्युददीनपुर वि० ख० अमरोहा
शौचालय बन्द पाये गये व रनिंग वाटर नहीं मिला संचालित नहीं, महिला अध्यापिकाओं द्वारा बताया गया की प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यलाय में शौचालय में पानी व्यवस्था करने से मना कर दिया गया, मल्टीपल हैण्डवॉश अधूरा पाया गया न टोटी न स्लोप पाया गया, रसोई घर में मसाले खुले डब्बे में पाये गये पैकेट से बाहर, टैबलेट विद्यालय में नहीं पायी गयी, खेल सामाग्री सन्दूक में बन्द पायी गयी, विद्यालय में हमारे शिक्षक बोर्ड नहीं पाये गये. प्र०अ० द्वारा आय-व्यय का रिकोर्ड नहीं दिखाया गया।
- संविलियन विद्यालय पीलाकुण्ड वि०ख० अमरोहा
विद्यालय में परिचारक बिना सूचना के 18 अक्टूबर 2025 व 24 अक्टूबर 2025 को अनुपस्थित।

