डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर के आदेश के अनुपालन में 30 अक्टूबर 2025 को विकास खंड जोया में टीचर एजुकेशन के अंतर्गत 2025-2026 डाइट द्वारा विकासखंड स्तर पर नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन बी.एच.एम डिग्री कॉलेज मे किया गया।
नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में डायट स्तर पर चयनित कुल 6 शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित विकास खंड जोया के शिक्षक, शिक्षिकाओं को शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में नवाचारों के लिए प्रोत्साहित किया। नवाचारों का प्रस्तुतीकरण करने वाली टीम में ज्योति सिंह, बेबी गुप्ता, सुमन रानी, पूजा, अंजुम, दीपक कुमार, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी, रश्मि चौधरी ए.आर.पी, पूनम माहेश्वरी ए.आर.पी, भूपेंद्र कुमार ए.आर.पी, जमशेद शरीफ के अतिरिक्त लगभग 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन अमीचंद ने किया।
नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम/ नवाचारों का प्रस्तुतीकरण

