Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि ने लेखपाल अनामिका को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया

डीएम निधि ने लेखपाल अनामिका को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील अमरोहा के गाँव अतरासी कलाँ की लेखपाल अनामिका शुक्ला को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जोया रोड स्थित शिवानी वैंक्वेट हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में अनामिका को राजस्व नियमों का भलीभांति अध्ययन कर ग्रामीणांे की समस्याओं को संतोषजनक सुलझाने का सफल प्रयास करने, समर्पण और मनोयोग से अपने राजस्व गाँव अतरासी कलाँ की जटिलताओं को सरल बनाने के लिए प्रदान किया गया। साथ ही अनामिका की अब तक की शिकायते शून्य हैं। अनामिका के पिता डॉ. वीरेन्द्र कुमार शुक्ल जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, अमरोहा में हिन्दी के प्रवक्ता हैं।
इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एएसपी अखिलेश भदौरिया, डीडीओ सरिता द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा, सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ. पीके पंघाल, सीओओ डॉ. दिव्यांशी पंघाल, संस्कृति उत्सव के जिला संयोजक (शासन नामित) और लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in