डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने गंगा मेला तिगरी में 30 अक्टूबर को रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया अमरोहा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीएम ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया
इस मौके पर जिलाधिकारी ने ट्रस्ट की ओर से मरीज के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सर हैनीमैन होम्योपैथी लैब गुलड़िया द्वारा निर्मित होम्योपैथिक की विभिन्न दवाइयों का भी अवलोकन किया। साथ ही सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की ओर से शिविर में बनाए गए हर्बल गार्डन को भी देखकर व्यवस्थाओं की तारीफ की। इस अवसर पर जिलाधिकारी में आईपीडी और ओपीडी की व्यवस्थाओं को भी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस शिविर में मरीज को और जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी ।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरज कौर ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया के एमडी डॉ प्रवेंद्र सिंह पंघाल, महावीर सिंह, यशपाल सिंह, शांति देवी, राजवीरी कौर, डॉ दिव्यांशी पंघाल, डॉक्टर रजत सिंह, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉक्टर प्रियांशी पंघाल गिल, दीपेंद्र गिल, डॉक्टर सुनील यादव, आर्येंद्र आर्य, अमिता आर्या, धर्मेंद्र सिंह, अमित शर्मा अल्पना औलख, कमल, हर्ष, अमिता यादव, शिजरा आदि मौजूद रहे।
डीएम निधि ने तिगरी गंगा मेले में सिंह साहब मेडिकल कॉलेज के होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया

