Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड में यूपीएस सब्दलपुर शुमाली के छात्र कार्तिक प्रथम

जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड में यूपीएस सब्दलपुर शुमाली के छात्र कार्तिक प्रथम

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर में जिला स्तर पर आयोजित गणित ओलंपियाड में उच्च प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर शुमाली ब्लाक हसनपुर के कक्षा 7 के छात्र कार्तिक ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या शाहीन के द्वारा कार्तिक को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लगन से पढ़ने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह, अरविंद प्रवक्ता डायट, अशोक कुमार, वरन सिंह, राजदीप सिंह, सतेंद्र सिंह, हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर शुमाली में एक ही अध्यापक कार्यरत है। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह की मेहनत के कारण प्रत्येक वर्ष छात्रों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन होता है।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in