डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अंबेडकर पार्क अमरोहा में 5 अक्टूबर 2025 को एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई अमरोहा की प्रथम मीटिंग आहुत की गई।
जिसमें जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमें संगठन की मजबूती पर बल देकर सम्मानित अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं से संपर्क करके संगठन के साथ जोड़ना है और शिक्षकों को पूरा आश्वासन दिया की शिक्षकों के समक्ष आने वाली हर समस्या को समय अनुसार निस्तारित किया जाएगा। जिस साथी के सामने कोई भी समस्या हो वे तुरंत हमें अवगत करने का अवश्य कष्ट करें।
मंडलाध्यक्ष वरण सिंह ने की अध्यक्षता
सभा को मुकेश पंवार मंडलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन मंडल मुरादाबाद, ब्लॉक महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ हीरा सिंह, जिला महामंत्री मोहित कुमार, जिला संरक्षिका श्रीमती रजनी रानी, और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती निशि भूषण ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर सर्वश्री जैनेंद्र कुमार जविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, पदम सिंह, विजेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, श्रीमती रेनू सिंह आदि उपस्थित रहे। मीटिंग की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष वरण सिंह और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार ने किया।
जिलाध्यक्ष योगेश का एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मजबूती पर बल

