डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन और आचार्य डॉ. सुमेधा ने रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जोया रोड स्थित शिवानी वैंक्वेट हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती नीरज कौर को होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार और जागरूकता शिविर व निःशुल्क दवा वितरण शिविरों के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एएसपी अखिलेश भदौरिया, डीडीओ सरिता द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा, सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ. पीके पंघाल, सीओओ डॉ. दिव्यांशी पंघाल, संस्कृति उत्सव के जिला संयोजक (शासन नामित) डॉ. दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।
चिकित्सा में योगदान को नीरज कौर को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित

