डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
संस्कारों से ओतप्रोत टॉपरों की श्रेणी में शामिल अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अमरोहा ट्रेड फेयर में अपनी लाडली बेटियों उर्वी वत्स व ध्रुवी वत्स और सासू माँ के साथ स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। अगर किसी ने उपहार देना चाहा तो उसे स्वीकार नहीं किया।
2015 बैच की आईएएस निधि गुप्ता वत्स का सफर जिलाधिकारी के रूप में अमरोहा में 14 सितंबर 2024 से शुरू हुआ। बचपन से ही मेधावियों और टॉपरों की श्रेणी में शामिल निधि के चरित्र में लीक से हटकर काम करना शामिल है। वे एक मेहनती और सख्त प्रशासक होने के साथ-साथ सहज और सरल भी है। सादगी उनके व्यक्तित्व का आभूषण है।
उन्हें प्रतिभाओं का सम्मान करना बखूबी आता है। स्थानीय भाषा को सीखने की ललक और विषय को सरलता के साथ प्रस्तुत करना भी उनकी विशेषता है।
इसके अलावा वे स्वयं संस्कारांे को पुष्पित और पल्लवित करती हैं साथ अपनी बेटियों को भी संस्कारों की शिक्षा देती है। इसके अलावा जहां भी मौका मिलता है वे संस्कारों के पालन और पोषण पर बल देती हैं। स्कूल कालेजों में बच्चों को भी संस्कारों के पालन को प्रेरित करती हैं।
संयुक्त परिवार के महत्व को इंगित करते हुए उसका पालन भी करती है। आधुनिकता की दौड़ में जहां बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी का दुलार नहीं मिल पाता हैं। वहीं निधि अपनी बेटियों को दादा-दादी के स्नेह के संस्कारों की बाड़ से आच्छादित किए हुए हैं। उनके सास-ससुर उनके साथ ही रहते हैं। डीएम निधि भी अपने आवास के बाहर डीएम होती हैं और घर पर माँ व बहू के दायित्व का पालन करती हैं। उनके डीएम के किरदार का असर परिवार पर दृष्टिगोर नहीं होता है। वे अपने आवास पर डीएम के रूप में किसी से मुलाकात भी नहीं करती हैं।
उनके पति अनुराग वत्स आईपीएस हैं और अवकाशों के दिनों में उनका भी अमरोहा आगमन होता है। हर रोज डीएम निधि के ससुर अपनी लाडली छोटी पोती ध्रुवी (जो की यूकेजी पढ़ती है) को एक साधारण की गाड़ी से स्कूल छोड़ने जाते हैं। उनका परिवार निजी कार्य के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग भी नहीं करता है।
डीएम निधि किसी से किसी भी प्रकार का उपहार लेना भी पसंद नहीं करती है। आज के दौर में ऐसे अफसर का होना किसी अजूबे से कम नहीं है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस दीपावली ‘वोकल फॉर लोकल‘ के भाव को अपनाते हुए स्वदेशी उत्पाद खरीदें, ताकि आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश व भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।
अमरोहा डीएम निधि ने बेटियों और सास संग ट्रेड फेयर में स्वदेशी उत्पाद खरीदे/उपहार स्वीकार नहीं

