Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा के एआरपी लव सूरी ने पत्नी इशा संग रखा करवाचौथ का उपवास

अमरोहा के एआरपी लव सूरी ने पत्नी इशा संग रखा करवाचौथ का उपवास

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं इसके इतर अमरोहा ब्लॉक के एआरपी लव सूरी भी करवाचौथ पर अपनी पत्नी इशा सूरी संग उपवास रखते हैं।
लव सूरी ने बताया कि वर्ष 2009 में सगाई के समय उन्होंने अपनी भावी पत्नी इशा से वादा किया था कि जितना वे उनके लिए करेंगी उससे अधिक वो उनके लिए करेंगे। तभी से दोनों साथ-साथ करवाचौथ के पर्व को उमंग और उत्साह के साथ मना रहे हैं।
प्रेम, समर्पण और अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवाचौथ
पर सुहागिन महिलाएँ अपनी पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखकर रात को चाँद को देखकर कर अर्घ्य देती है और अपने पति के दर्शन करने के बाद उपवास को खोलती हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in