Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा/ अग्रसेन महाराज जयंती महोत्सव में सम्मान और संस्कार की झलक

अमरोहा/ अग्रसेन महाराज जयंती महोत्सव में सम्मान और संस्कार की झलक

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अग्रसेन महाराज की 5149वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज अमरोहा द्वारा भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संस्कृति और सेवा भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
विभिन्न स्तर पर सम्मान
4 अक्टूबर को देर शाम इस कार्यक्रम का आयोजन सुमंगल बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रबंधु, मातृशक्ति और बालशक्ति ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। महोत्सव के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान किया गया। नवयुगल दंपति सम्मान, प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान तथा शोभायात्रा में भाग लेने वाले अग्रवंशी बाल शक्तियों को अग्रवाल समाज अमरोहा द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वृद्ध दंपति सम्मान कुंवर वंश अग्रवाल पुत्र कुंवर विनीत अग्रवाल द्वारा श्री मोहन चंद ट्रस्ट की ओर से किया गया।
अग्रसेन जी के जीवन से प्रेरणा लें
फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मंच से पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने राज्य में बसने वाले नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक दर्जा देने के लिए ‘एक रुपया और एक ईंट’ का जो चलन शुरू किया था, वह अत्यंत दूरदर्शी कदम था। आज भी उनका यह विचार सामाजिक समानता और सहयोग का मजबूत उदाहरण है। अग्रसेन जी के इसी उदारवादी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर अग्रवाल समाज आज भी समाज के हर वर्ग के हित में दान और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
राहुल अग्रवाल का विशेष सम्मान
विशिष्ट अतिथि दीपक बाबू गोयल (सीए) कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मुरादाबाद ने कहा कि “अग्रसेन जी के सिद्धांत आज भी आधुनिक समाज में समानता और सहयोग की भावना को जीवित रखते हैं।” विशेष सम्मान के रूप में राहुल अग्रवाल, ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, और सुनील अग्रवाल, मुरादाबाद, को सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने अग्रवाल समाज की सामाजिक एकता और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “अग्रवाल समाज अपने संस्कार और परंपराओं से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सेवा और सहयोग ही सच्चा धर्म
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अग्रवाल समाज अमरोहा के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री आकाश गोयल और कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। अध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा, “महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। अग्रसेन जी ने हमें सिखाया कि समाज में समानता, सेवा और सहयोग ही सच्चा धर्म है। अग्रवाल समाज अमरोहा इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करता रहेगा।
न्याय और मानवता की मिसाल
संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन नीति, न्याय और मानवता की मिसाल है। उनके ‘एक रूपया, एक ईंट’ के सिद्धांत ने समाज में सहयोग और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी। आज हमें भी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। अग्रसेन जयंती महोत्सव ने समाज की एकता, संस्कार और सामूहिक सहयोग की ऐसी मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री आकाश गोयल, कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरल राघव, संयोजक डॉ. अनिल रायपुरिया, विवेक अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, अतुल गुप्ता, दीपक बंसल, मनु कमल गुप्ता, मनुज प्रकाश गोयल, संजीव गोयल आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in