डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
69 वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 अंडर- 14,17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक/बालिका) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालीय क्रीड़ा संस्थान, उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या में 17 से 22 सितंबर 25 तक आयोजित की जायेगी।
उक्त प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित व सूचितापूर्ण आयोजित कराये जाने हेतु समिति गठित की गई जिसमें एक बार पुनः श्री पुरुजीत सिंह को चयनकर्ता/निर्णायक के रूप में चयनित किया गया है। इससे पहले भी वो २ बार चयनकर्ता के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं और उनके द्वारा चुनी गई टीम ने नेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था । उनके द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में और अपने गांव में वॉलीबॉल ,कबड्डी और खो खो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता रहा है । गांव देहात की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाते हैं। पुरुजीत सिंह खेलों के लिए समर्पित व्यक्तित्व हैं ये योगासन , खो खो , वॉलीबॉल ,स्पेशल ओलंपिक,जिला ओलंपिक समिति, जिला खेल समिति , युवक मंगल दल, क्रीड़ा भारती और अन्य खेल संघों में भी अपनी सेवाए देते हैं।
69 वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 के लिए शिक्षक पुरुजीत चयनकर्ता

