डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षण अधिगम सामग्री (टी०एल०एम०) प्रदर्शनी का आयोजन 16 सितम्बर, 2025 को कुन्दन मॉडल इण्टर कॉलेज अमरोहा के सभागार मे किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि वैज्ञानिक सोच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
105 बाल वैज्ञानिकोें ने दिखाई प्रतिभा
सर्वप्रथम अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा, डॉ० प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा एवं सिद्धार्थ कृष्ण त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी आदि के द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का विधिवत शुभारम्भ किया। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं फूल माला भेंट कर स्वागत किया। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 105 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक द्वारा कियाशील एवं स्थानीय आवश्यकता के समाधान पर अधारित निर्मित मॉडल को प्रदर्शनी में सजाया गया। टी०एल०एम० प्रदर्शनी में 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने नावाचार की शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी सुसज्जित की। अतिथियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में सुसज्जित मॉडल एवं टी०एल०एम० प्रदर्शनी का बहुत गहनता से अवलोकन कर मार्गदर्शन किया।
सकारात्मक संग लक्ष्य निर्धारित करें
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी समारोह को सम्बोधित करते हुऐ अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा ने कहा कि विज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है हमें सकारात्मक विचारधारा के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें फिर लक्ष्य के अनुसार पूरी शक्ति से लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करें, अब हमें लक्ष्य प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। इतिहास में जितने भी आविष्कार / खोज हुई हैं वे सब निरंतर असफलता के बाद सफलता से ही प्राप्त हुई हैं।
रचनात्मक विचार विकसित होते
डॉ० प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने कहा की विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं क्रियात्मक विचार विकसित होते हैं। परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने के लिये इस प्रकार के आयोजन प्रेणादायी सिद्ध होते हैं। सिद्धार्थ कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के इस प्रकार के समागम से एक दूसरे से रचनात्मकता और कियाशीलता सीखने का अवसर प्राप्त होता है। मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा (मा०) ने जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की आख्या प्रस्तुत की। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का संयोजन सी०पी० सिंह, प्रधानाचार्य, कुन्दन मॉडल इण्टर कॉलेज अमरोहा ने किया। समारोह का संचालन श्रीमती प्रीति चौधरी तथा डा० साबिया खातून ने संयुक्त रूप से किया।
प्रथम विजेता को चार हजार रुपए
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग दोनो में प्रथम विजेता को रू0-4000.00, द्वितीय विजेता को रू0-3000.00, तृतीय विजेता को रू0-2000.00 तथा पांच सांत्वना पुरस्कार रू0-500.00 एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल
विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मण्डल में अरविन्द कुमार, प्रवक्ता गणित, सूरज सिंह सैनी, असि० प्रो० भौतिक विज्ञान, जितेन्द्र कुमार, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, डॉ० मनमोहन सिंह, असि० प्रो० नागरिक शास्त्र एवं टी०एल०एम० प्रदर्शनी में निर्णायक मण्डल में डॉ० विशेष कुमार राय, असि० प्रो० हिन्दी, सुश्री स्नेहा प्रकाश, प्रवक्ता अंगेजी, डॉ० पवन गेरा, असि० प्रो० गणित, श्रीमती साक्षी शुक्ला, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, डॉ० दीपक कुमार, प्रवक्ता सामाजिक विषय, डॉ० उमेश कुमार, प्रवक्ता भूगोल रहे।
ये मौजूद रहे
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टी०एल०एम० प्रदर्शनी समारोह में डॉ धर्म सिंह, पवन कुमार त्यागी, श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती किरन लता, श्रीमती कुमकुम, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, विकास कुमार, संतराम यादव, अशोक कुमार, श्रीमती कोमल रानी, श्रीमती कीर्ति, राघवा खानम साबिया खातून श्रीमती अदिति, हुसैन मोहम्मद, मुराद अली, आलोक यादव, आलोक पाठक, शाने हैदर, सुरेन्द्र सिंह, हरिओम, अमित कुमार, अदि उपस्थित रहे।
सीडीओ अश्वनी: वैज्ञानिक सोच के बिना कुछ भी सम्भव नहीं

