Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सीडीओ अश्वनीः शिक्षक की मर्यादा एवं उनके आदर्शों पर चिंतन जरूरी

सीडीओ अश्वनीः शिक्षक की मर्यादा एवं उनके आदर्शों पर चिंतन जरूरी

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश(सनशाइन न्यूज)

शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कुंदन कॉलेज में माध्यमिक टीचर्स सम्मान
शिक्षक सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं शिक्षक दिवस के संबंध में लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद अमरोहा से शैक्षिक सत्र 2024-25 में सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षक दिनेश कुमार चिकारा, श्रीमती सुमन लता, रोहिताश कुमार चौहान, काले सिंह, इफ्तेखार अंसारी, एजाज हसन, सतपाल सिंह, जय शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, मुश्ताक अहमद, शीशपाल सिंह आदि को पुष्पमाला, अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
शिक्षक समाज अपने मूल्यों को प्रतिस्थापित करें
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वे अपने सेवाकाल के बाद नई पारी की शुरुआत करते हैं । आज के माहौल में शिक्षक की मर्यादा एवं उनके आदर्शों पर चिंतन करने की आवश्यकता है, आवश्यकता है शिक्षक समाज अपने मूल्यों को प्रतिस्थापित करें। विद्यार्थियों के अंतर्मन में जाकर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार कर उच्च शिखर पर पहुंचाएं। यही शिक्षक दिवस के अवसर पर सबसे बड़ा संकल्प होगा।
शिक्षक समाज का दर्पण
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ0 प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है उसी के जीवन मूल्य एवं मर्यादाओं से समाज प्रतिस्थापित होता है । उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को अपनी खोई हुई मर्यादा को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिक्षक सम्मान समारोह को ललित कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा डॉ0 जी0पी0 सिंह गुरनाम सिंह ने संबोधित किया। अवसर पर सी0पी0 सिंह प्रधानाचार्य कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा जयपाल सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, पवन कुमार त्यागी, डॉ. धर्म सिंह, संजीव कुमार, विजयपाल सिंह, अनिल कुमार, डी0पी0 अग्रवाल ऋषिपाल सिंह श्रीमती चारू शर्मा श्रीमती स्नेह लता श्रीमती पूनम रानी वर्मा आदि उपस्थित रहे शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in