डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित दो दिवसीय हिंदी पखवाड़ा- डिजिटल शिक्षा कार्यशाला एवं शिक्षक कवि सम्मेलन (25-26 सितंबर 2025) में अमरोहा जनपद के शिक्षक कवियों ने अपनी साहित्यक प्रतिभा का परचम लहराया।
हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार- प्रसार एवं डिजिटल रूप में शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचाई तक पहुँचाने हेतु इस भव्य आयोजन में देशभर से चयनित शिक्षक कवियों को भाग लेने का मौका मिला और हिन्दी भाषा के विस्तार- उत्थान पर अपने विचार एवं स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। अमरोहा से राजेश कुमार (प्रधानाध्यापक) प्रा० वि०अब्बू शहीदपुर ब्लॉक अमरोहा, एवं डा०प्रीति शर्मा (स०अ०) कम्पोजिट वि० शहबाजपुर गुर्जर ब्लॉक धनौरा ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई एवं मंच पर अपनी सुन्दर रचना प्रस्तुत की। जिनका एनसीईआरटी नई दिल्ली – हिन्दी पखवाड़ा मंच के आयोजक मंडल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इन दोनों शिक्षक- शिक्षिका का चयन हौसला शिक्षक कवि सम्मेलन में काव्य प्रस्तुति के आधार पर हुआ था। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षको ने इसे सराहा और सभी ने बधाई दी।
शिक्षक कवि राजेश और प्रीति को मिला सम्मान

