डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आज राष्ट्र सेविका समिति अमरोहा द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत कार्यवाहिका सुकुंज बाला व प्रांत शारीरिक प्रमुख ममता उपस्थिति रही।
उन्होंने एक दिवसीय वर्ग में शाखा लगवायी और शाखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समिति का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। कैसे बहनों का सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना।
हमें कैसे बहनों को अपनी संतानों को संस्कार दें जिससे सृजन (अच्छी संतान का निर्माण), संस्कार (अच्छा संस्कार देना), हो। समाज में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कैसे काम करना होगा।
समिति द्वारा देशभर में दैनिक शाखाएँ आयोजित की जाती हैं। शारीरिक प्रशिक्षण शाखाओं में योग, दंड, नियुद्ध जैसे शारीरिक व्यायाम और खेल भी कराए जाते हैं। विभिन्न विषयों पर बौद्धिक चर्चाएँ होती हैं, जिनमें वक्ताओं द्वारा महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डाला जाता है। देशभक्ति और संस्कृति से जुड़े गीत, नृत्य और नाटिकाएँ भी आयोजित करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रांत सहकार्यवाहिका सरोज बाला, जिला कार्यवाहिका डॉ बीना रूस्तगी, शिखा, नगर कार्यवाहिका रीना माथुर, बौद्धिक प्रमुख डॉ. वंदना गुप्ता, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मीनाक्षी वर्मा, जिला बौद्धिक प्रमुख उपासना, अंशु, कुमकुम, सुमन रानी, निशा सिंह, शिवांगी, किरन यादव, देवल धारीवाल, विनिता शर्मा डॉ. संयुक्ता चौहान आदि सभी दायित्वान बहनें उपस्थिति रहीं ।
राष्ट्र सेविका समिति अमरोहा अभ्यास वर्ग/बहनों को सशक्तीकरण की सीख

