डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अन्तर्गत 26 सितंबर 2025 को जनपद अमरोहा में संचालित समस्त 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ख्याति प्राप्त महिलाओं द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का भ्रमण किया गया एवं उनके द्वारा बालिकाओं से संवाद किया गया, विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के सत्र संचालन तथा सेल्फ डिफेंस क्लब के गठन के बारे जानकारी दी गयी। समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया गया तथा सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन भी किया गया।
श्रीमती आशा चन्द्रा ब्लॉक प्रमुख धनौरा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धनौरा में बालिकाओं से चर्चा की तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गजरौला में पुलिस क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर अमरोहा एवं नगर ग्रामीण महिला थाना प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगेश्वरी में श्रीमती योगेश महिला समूह की अध्यक्ष, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हसनपुर में श्रीमती सलमा सभासद वार्ड नम्बर 10 मंसूरपुर उझारी के द्वारा भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया गया।
मिशन शक्ति: कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं ने सीखे आत्मसुरक्षा के गुर

