Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बीएसए मोनिका निरीक्षण : हेडमास्टरों समेत 10 का स्पष्टीकरण तलब

बीएसए मोनिका निरीक्षण : हेडमास्टरों समेत 10 का स्पष्टीकरण तलब

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने दो सितंबर 2025 को विकास क्षेत्र धनौरा में संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही पर हेडमास्टरों समेत 10 टीसर्च का स्पष्टीकरण तलब किया है।
प्राथमिक विद्यालय मुसल्लेपुर
सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मुसल्लेपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें कक्षा 01 से कक्षा 05 तक नामांकित छात्र संख्या 55 के सापेक्ष उपस्थिति क्रमशः 45 पायी गयी। विद्यालय में रंगाई-पुताई ठीक पाई गयी, मिड-डे-मील मेन्यू अनुसार तहरी का वितरण किया गया था। तहरी में सोयाबीन की बडी पायी गयी। कक्षा कक्ष का भ्रमण करने पर शैक्षिक गुणवत्ता चैक की गयी। छात्र-छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर गणित, अंग्रेजी, हिन्दी आदि के सवाल कराये अथवा लिखवाये गये अधिकतर छात्र ठीक से प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाये। शैक्षिक गुणवत्ता ठीक नहीं पाये जाने के कारण सम्बन्धित प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
संविलियन विद्यालय कमालपुर काजी

संविलियन विद्यालय कमालपुर काजी का निरीक्षण किया गया जिसमें कक्षा 01 से कक्षा 05 तक नामांकित छात्र संख्या 31 एवं कक्षा 06 से कक्षा 08 तक नामांकित संख्या 23 के सापेक्ष उपस्थिति क्रमशः 27 एवं 30 पायी गयी। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी. विद्यालय में मिड-डे-मील मेन्यू अनुसार तहरी का वितरण किया गया था। विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता न्यून स्तर की पायी गयी विद्यालय में छात्र उपस्थित कम पाये जाने एवं शैक्षिक गुणवत्ता ठीक नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राथमिक विद्यालय चुचौला कला एवं धनौरा प्रथम का भी निरीक्षण किया गया उक्त दोनों विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाएं ठीक पायी गयी।
एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का निरीक्षण

इसके अतिरिक्त ब्लॉक संसाधन केन्द्र धनौरा पर एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का समय सुबह 09.30 बजे से सांय 04.30 बजे तक निर्धारित है। ब्लॉक संसाधन केन्द्र धनौरा पर एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का निरीक्षण दोपहर 02.35 मिनट पर किया गया उस समय कुल 100 शिक्षकों के सापेक्ष 08 शिक्षक / शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाये गये। सभी अनुपस्थित पाये गये शिक्षक /शिक्षिकाओं को कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशिक्षण के सम्बन्ध में शिक्षकों से प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें कुछ अध्यापकों के द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अध्यापकों की उपस्थिति प्रत्येक दिवस में प्रातः प्रशिक्षण प्रारम्भ होने के समय एवं सायं प्रशिक्षण समाप्त होने के समय कराई जायें।
उसके उपरान्त ब्लॉक संसधान केंद्र के स्टाफ की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in