डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स अमरोहा के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 25 सितंबर को श्रमदान एवं स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाना
इस संबंध में पूर्व में निर्देश दिया गया था कि समस्त विद्यालयों में प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक विभाग के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा समस्त विद्यालयों में स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किया जाने का उद्देश्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साफ सफाई की महत्ता, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, संचारी रोग से रोकथाम , विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाना आदि रहे।
डीसी प्रशांत व सत्यवीर भी रहे
यह कार्यक्रम जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में, ब्लॉक संसाधन केदो में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका ने प्राथमिक विद्यालय रायपुर खुर्द विकास खंड जोया में प्रातः 8 बजे से 9 बजे के बीच में श्रमदान एवं साफ सफाई का कार्यक्रम जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रोफेसर और लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल, प्रधानाध्यापक जर्रीन फात्मा, सहायक अध्यापिका विनीता गुप्ता, मंयका, रिहान, शारदा आदि के साथ आयोजित किया । जिसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं ने भी उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया । विकासखंड के समस्त विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में साफ सफाई का कार्यक्रम कराया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका ने बच्चों को विद्यालय एक परिसर में साफ सफाई रखते हो तो प्रेरित किया एवं जो कक्षा सबसे साफ सुथरा मिलेगा, उसे कक्षा के समस्त बच्चों को पुरस्कार भी देने की घोषणा की ।
बीएसए डॉ. मोनिका ने पीएस रायपुर खुर्द में किया श्रमदान/स्वच्छता कार्यक्रम

