डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने विकास खंड जोया के एक संविलियन विद्यालय के तीन सहायक अध्यापकों द्वारा टाईम एण्ड मोशन का पालन न करने और शिक्षण में लापरवाही पर वेतन अवरुद्ध कर दिया है।
उन्हांेने स्कूल समय में हस्ताक्षर कर गायब होने वाले टीचर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सभी बीईओ को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची भेजें।

