डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने आक्रमक रुख अपनाते हुए समय सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर बीईओ चेतावनी दी है और डीसी प्रशिक्षण का स्पष्टीकरण तलब किया है।
12 सितम्बर 2025 को शाम 4.30 बजे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। एजेण्ड बिन्दुओं के अनुसार जिन खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई उन्हें कठोर चेतावनी दी गई तथा जिन खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपूर्ण सूचना उपलब्ध करायी वह 02 दिवस में सूचना पूर्ण कर बीएसए कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराये अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
बीएसए ने समस्त जिला समन्वयक एवं पटल सहायकों को निर्देशित कियाा कि लम्बित पत्रावलियों को 02 दिवस के अन्दर पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके सम्मुख प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्यावाही कर दी जायेगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा को समय से कार्य पूर्ण न करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
बीएसए डॉ. मोनिका की बीईओ को चेतावनी और डीसी का स्पष्टीकरण/सूचनाओं में पिछड़ रहे

