Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बीएसए डॉ. मोनिका: एफ.एल.एन. ट्रेनिंग से गायब 5 टीचर्स पर कार्रवाई/स्पष्टीकरण

बीएसए डॉ. मोनिका: एफ.एल.एन. ट्रेनिंग से गायब 5 टीचर्स पर कार्रवाई/स्पष्टीकरण

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

बीएसए डॉ0 मोनिका ने 3 सितंबर को ब्लॉक संसाधन केन्द्र हसनपुर पर एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण से गायब 5 टीचर्स पर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के समय ब्लॉक संसाधन केन्द्र हसनपुर पर एफ.एल.एन. ट्रेनिंग का चौथा दिवस था। प्रशिक्षण 02 कक्षों में कराया जा रहा था। दोनों कक्षों में प्रशिक्षण के सम्बन्ध में शिक्षकों से प्रश्नोत्तर किये गये जिसमें कुछ अध्यापकों के द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। पूर्व में 03 दिवसों में कराये गये प्रशिक्षण में गतिविधियों के बारे में जानकारी की गई। ए०आर०पी० के द्वारा निर्धारित शेडयूल के बारे में जानकारी की गई और अच्छी गुणवत्ता माडयूल के अनुसार प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये। प्रशिक्षण में कुछ कमियाँ पाई गई। उन कमियों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अध्यापकों की उपस्थिति प्रत्येक दिवस में प्रातः प्रशिक्षण प्रारम्भ होने के समय एवं सायं प्रशिक्षण समाप्त होने के समय कराई जाये, प्रशिक्षण में शिक्षकों द्वारा कोई भी लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया गया। उसके उपरान्त ब्लॉक संसधान केंद्र हसनपुर के स्टाफ की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। ब्लाक संसाधन केन्द्र हसनपुर पर एफ०एल०एन० प्रशिक्षण के निरीक्षण के समय कुल 100 शिक्षकों के सापेक्ष 05 शिक्षक / शिक्षिकाएं/शिक्षामित्र अनुपस्थित पाये गये।

  1. अभिषेक त्रिवेदी, स०अ० प्रा०वि० बसेड़ा खुर्द।
  2. मीनाक्षी त्यागी, स०अ०, संवि०वि० फिरोजाबाद।
  3. मौ० राशिद, शि०मि०, प्रा०वि० अल्लीपुर भूड़।
  4. पूनम चौहान, शि०मि०, प्रा०वि० चकोरी।
  5. प्रियंका, शि०मि०, प्रा०वि० ब्रहमाबाद।

सभी अनुपस्थित पाये गये शिक्षक / शिक्षिकाओं/ शिक्षामित्रों को कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in