Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बीएलओ की डयूटी न करने पर 10 टीचर्स व तीन शिक्षा मित्रों पर एफआईआर के आदेश

बीएलओ की डयूटी न करने पर 10 टीचर्स व तीन शिक्षा मित्रों पर एफआईआर के आदेश

डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने पंचायत चुनाव में बीएलओ की डयूटी न करने पर 10 टीचर्स व तीन शिक्षा मित्रों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश संबंधित ब्लाक के बीईओ को दिए हैं।
कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / उपजिलाधिकारी धनौरा के पत्र दिनांक 15.09.2025 एंव सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत व नगर निकाय) अमरोहा के पत्र दिनांक 19.09.2025 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड गजरौला के 04 अध्यापक/अध्यापिकाओं एंव विकास खण्ड धनौरा के 01 इ०अ० अध्यापक एंव 01 शिक्षा मित्र, विकास खण्ड जोया के 05 अध्यापक / अध्यापिकाओं एंव 02 शिक्षामित्रों के द्वारा बी०एल०ओ० की सामग्री अभी तक प्राप्त नहीं की गयी है। जिस कारण सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / उपजिलाधिकारी धनौरा एंव सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत व नगर निकाय) अमरोहा के द्वारा एक्त अध्यापक/अध्यापिकाओं एंव शिक्षामित्रों के विरूद्ध उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण सम्बन्धित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने तथा नियमानुसार अन्य कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
अतः उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए बीएसए डॉ. मोनिका के आदेश दिनांक 26.09.2025 के द्वारा विकास खण्ड गजरौला के 04 अध्यापक/अध्यापिकाओं एंव विकास खण्ड धनौरा के 01 इ०अ० अध्यापक एंव 01 शिक्षा मित्र एंव विकास खण्ड जोया के 05 अध्यापक/अध्यापिकाओं एंव 02 शिक्षामित्रों के द्वारा बी०एल०ओ० की सामग्री अभी तक प्राप्त न करने एंव डयूटी न करने के कारण इनके विरूद्ध सम्बन्धित थाना में प्रथम रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, तथा अद्योहस्ताक्षरी द्वारा आदेशित किया गया है, कि निर्वाचन सम्बन्धी अति महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in