डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अग्रवाल समाज अमरोहा द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में 28 सितंबर को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला कोट दिल्ली वालों के आवास से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों सर्राफा बाजार से होती हुई बाबा गंगानाथ मंदिर पर संपन्न हुई। पूरे नगर में गाजे-बाजे और भक्ति झूम से सजी इस शोभायात्रा ने श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना दिया। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विराँची अग्रवाल महाराजा अग्रसेन
इस बार शोभायात्रा की सबसे मनमोहक झांकी महाराजा अग्रसेन जी की रही। महाराजा अग्रसेन जी की भूमिका वीडियोकॉन वाले कपिल अग्रवाल के सुपुत्र विराँची अग्रवाल ने निभाई, जो पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की आरती से हुई। इसके उपरांत अग्रवाल समाज की महिलाओं ने सर्राफा बाजार में भजनों की धुन पर एक-दूसरे का हाथ थामकर नृत्य किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
आकर्षक झांकियां
आकर्षक झांकियों में नंदनी, रिद्धि, दिव्यांशी, ध्रुव गर्ग, नव्या अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल, अद्विक, पीहू, अंश और चित्रांक ने भगवान स्वरूप धारण कर अपनी भक्ति और कला का प्रदर्शन किया। भगवान राम, कृष्ण, राधा और सीता माता की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनीं।
महिला अग्रवाल समाज की संरक्षक इंदु अग्रवाल, अध्यक्ष मंजू गोयल, महामंत्री विनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुधा, विनीता, अंजू, गीता, ऋतु, कुमकुम, अंजुला, बीना, दीप्ति, सुदेश गर्ग, नूतन, जागृति, रीना, सोनिया गर्ग और नीरू गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्रवंशी महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धा से महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया।
शोभायात्रा में मौजूद रहे
इस अवसर पर अग्रवाल समाज अमरोहा के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री आकाश गोयल, कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल, डॉ. अनिल रायपुरिया, राजनाथ गोयल, करुणेश गोयल, गिरीश अग्रवाल, नमन गोयल, मुकेश गोयल, नीरज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शार्दूल अग्रवाल, अभय आर्य, अभय सिंघल, अंश अग्रवाल, डॉ.दीपक अग्रवाल, दीपक मित्तल, मनोज अग्रवाल, मनोज गोयल, संदीप गोयल, सुलभ अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, मनुज गोयल, दिनेश अग्रवाल, आशीष गोयल, रचित गोयल, राजीव गोयल, आदित्य गर्ग, सिद्धार्थ अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राजेश मित्तल, अर्पित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल एडवोकेट, विष्णु दयाल अग्रवाल, डॉ. अनुपम गर्ग, हिरदेश गोयल, अमित अग्रवाल, कृष्ण मोहन गोयल, अमित मोहन गोयल, अक्षय अग्रवाल, विभोर गोयल, जागेश्वर प्रसाद गोयल, संजीव गोयल सहित समाज के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकजुटता और महाराजा अग्रसेन जी की प्रेरणाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
धूमधाम से आकर्षक झांकियों संग निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

