Home > प्रदेश > दौड़ में कस्तूरबा की काजल सोफिया और शिक्षा अव्वल एसपी अमित ने पुरस्कृत किया

दौड़ में कस्तूरबा की काजल सोफिया और शिक्षा अव्वल एसपी अमित ने पुरस्कृत किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत दौड़ (रन फॉर यूनिटि ) कार्यक्रम का आयोजन 28.09.2025 को अमरोहा में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अमित कुमार आनन्द द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इसमें कस्तूरबा की छात्रा काजल, सोफिया और शिक्षा ने परचम लहराया।

प्रातः सात बजे मण्डी समिति, अमरोहा से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह दौड़ जी0आई0सी0 अमरोहा के क्रीड़ा मैदान पर सम्पन्न हुई।
के0जी0बी0वी0 जोया, अमरोहा ग्रामीण एवं अमरोहा नगर की छात्राओं ने इस दौड़ में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
छात्राओं की अनुशासित भागीदारी और ऊर्जा ने सभी को प्रेरित किया तथा महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश दिया।

प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक, अमरोहा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

  • प्रथम स्थान काजल पुत्री महर सिंह (के0जी0बी0वी0 अमरोहा ग्रामीण) ₹5000
  • द्वितीय स्थान सोफिया पुत्री बाबू खाँ (के0जी0बी0वी0 अमरोहा) ₹3000
  • तृतीय स्थान शिक्षा पुत्री राजेन्द्र सिंह (के0जी0बी0वी0 जोया) ₹2000

🏆 इस सम्मान समारोह ने छात्राओं में आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को और अधिक प्रबल किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं जागरूकता संदेश
क्रीड़ा स्थल पर छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
के0जी0बी0वी0 जोया की छात्रा सामिया ने ’बाल विवाह’ पर आधारित प्रभावी नाट्य प्रस्तुति दी।
जिसे पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा सराहा गया एवं पुरस्कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त के0जी0बी0वी0 की छात्राएँ
कु0 कनिका, कु0 निक्की, कु0 दामिनी, कु0 भावना, कु0 अंजलि, कु0 प्रियांशी, कु0 गुलनाज,
कु0 जोया, कु0 निधि, कु0 शशि, कु0 अनामिका, कु0 हिमाशु एवं कु0 हर्षिता (अमरोहा देहात)
द्वारा प्रस्तुत ’नुक्कड़ नाटक’ को उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य ने अत्यंत सराहा।

’’आभार एवं सहयोग’’
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भारत भूषण (खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय) एवं
मनोज कुमार (जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा) ने मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों, अध्यापकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आरती गुप्ता (खण्ड शिक्षा अधिकारी, गजरौला) अनिल कुमार (खण्ड शिक्षा अधिकारी, गंगेश्वरी),
प्रकाश चन्द्र (खण्ड शिक्षा अधिकारी, धनौरा),
सोनू कुमार (खण्ड शिक्षा अधिकारी, अमरोहा) एवं
ज्योति शेखर (जिला समन्वयक, एम0आई0एस0) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सकारात्मक प्रभाव
इस आयोजन ने यह सशक्त संदेश दिया कि
शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बालिकाएँ ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार हैं। मौके पर उपस्थित जनसमुदाय ने छात्राओं के उत्साह, प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों को भविष्य के लिए प्रेरणादायी बताया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in