डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान और स्वालंबन के लिए आयोजित हुआ मेगा इवेंट
विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 182 बालिकाओं और महिलाओं का हुआ सम्मान
कन्या पूजन के साथ मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
अमरोहा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार 30 सितंबर को शिवानी बैंक्वेट हाल में कन्या पूजन और बालिकाओं एवं महिलाओं के सम्मान और स्वालंबन के लिए मेगा इवेंट का आयोजन किया गया।
गुरुकुल चोटीपुरा की प्रस्तुति सराहनीय
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, आचार्य सुमेधा, शशि जैन, शशि त्यागी, प्रीति चौधरी, अंजलि कटारिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र तथा ब्लॉक प्रमुख गजरौला मीनाक्षी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर एवं धनौरा और मधु चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने योगा, गीत और विचारों आदि के माध्यम से महिला सशक्तीरकण का संदेश दिया।
182 महिलाओं व बालिकाआंे का सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा, खेल, योगा, भाषण, नृत्य ,निबंध ,कविता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 73 बालिकाओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र तथा स्कूल बैग भेंट कर सम्मान किया गया। कन्या पूजन के अंतर्गत 9 कन्याओं का पूजन किया गया 11 महिलाओं की गोद भराई का कार्य संपन्न हुआ। वही नगर पालिका की ओर से वजन मशीन तथा लंबाई मशीन का वितरण भी किया गया तथा लाभार्थी के रूप में 11 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, 10 बालिकाएं , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा 5 कन्याओं को कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत बेबी किट और मच्छर दानी प्रदान की गई। इसके साथ विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा, सफाई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, समूह की दीदियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती , राजस्व विभाग, सामाजिक क्षेत्र , कृषि विभाग, पुलिस विभाग ,पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग की 59 महिलाओं को प्रमाण पत्र मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुल 182 महिलाओं तथा बालिकाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
अन्यों को सशक्त करने की जरूरत
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बहुत की सलीके से मिशन शक्ति फेज 5.0 के समझाते हुए कहा कि सोच मेें बदलाव, परिवार में समानता और अन्याय को न सहना मिशन शक्ति के तीन घटक है।
उन्होंने कहा कि जो यहां बैठे हैं या जिन्हें सम्मानित किया गया है वो सभी सशक्त हैं अब उन्हें आगे अन्यों को सशक्त करने की जरूरत है। महिला पुलिस कर्मियों को देखकर लड़कियों में पुलिस बनने का सपना जागा है। यही अच्छी बात है। इस मिशन की सफलता यह है कि जो महिलाएं पहले घरों में सीमित रहती थीं, वे अब समाज में उजाला फैला रही हैं। हमें यह सोचना चाहिए कि अगर कोई और कर सकता है, तो हम भी कर सकते हैं। इसके अलावा, इस मिशन का लक्ष्य परिवार और समाज में लैंगिक समानता स्थापित करना है।
समूह गठन में सीडीओ का योगदान उल्लेखनीय
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का एक प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं पर कोई अत्याचार न हो। इसके लिए महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने समूह गठन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र की प्रशंसा की। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को समर्पित डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक बढ़ो गगन की ओर को भी रेखांकित किया।
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र के सहयोग की प्रशंसा की।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के साथ स्वावलंबन बनाने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।
महिलाओं में जागरूकता जरूरी
आचार्य सुमेधा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान नारी शक्ति का प्रतीक है। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता लाई जा रही है। गजरौला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने भी शासन की योजनाओं पर रोशनी डाली। मधु चतुर्वेदी और शशि त्यागी ने काव्य पाठ कर समां बांध दिया।
उन्होंने जागरूक और स्वस्थ बनने पर अधिक बल दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, जिला दिव्यागजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा, सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ. पीके पंघाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।

