डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया (अमरोहा) में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के एमडी डॉ. पीके पंघाल ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ नया करने की सीख दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर, एमडी डॉ.पीके पंघाल और सीओओ डॉ. दिव्यांशी पंघाल ने फीता काटकर किया। अमिता यादव ने सभी का तिलक कर और बैज लगाकर स्वागत किया। उसके बाद श्रीमती नीरज कौर, डॉ.पीके पंघाल, डॉ. दिव्यांशाी पंघाल, डॉ. नितिन संत, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुमित कुमार ने मां सरस्वती और गणेश प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर भी माल्यापर्ण किया गया। उसके बाद केक काटा गया। छात्रा कुमकुम और वानियल फिरदौस ने शिक्षक दिवस के महत्व पर रोशनी डाली। रक्षा सचान ने कविता के माध्यम से शिक्षकों के महत्व को इंगित किया। आंचल सविता ने पहेलियों के रूप में सभी टीचर्स के लक्षण बताते हुए उनकी पहचान कराई। मारिया और सामिया परवीन ने टीचर्स के बीच म्यूजिकल चेयर सिंटिग गेम कराया जिसमें डॉ. दिव्यांश पंघाल विजयी रहीं। संचालन अमिता यादव और अंशिका पंचाल ने किया। स्टूडेंट्स ने श्रीमती नीरज कौर, डॉ.पीके पंघाल, डॉ. दिव्यांशी पंघाल समेत अन्य प्रोफेसरों को बुकें और उपहार प्रदान किए। रक्षा सचान ने टीचर्स की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए स्वनिर्मित ग्रिटिंग कार्ड भी दिए। सभी ने स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
टीचर्स-डे/सिंह साहब मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स द्वारा शिक्षकों का सम्मान/डॉ. पीके पंघाल की नवाचार की सीख

