डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
काला कानून वापस लेने की मांग की
पीएम को संबोधित ज्ञापन भेजकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी करने की मांग
16 सितंबर को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट पास होना अनिवार्य किए जाने के विरोध में जनपद भर के सैकड़ांे की तादाद में इकट्ठा होकर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को सौंपा।
सभी शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य उचित नहीं
ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय ने आदेश में कहा है कि ऐसे सेवारत शिक्षक जिनकी सेवा 5 वर्ष से अधिक है उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। उन्हें सेवा में बने रहने के लिए दो वर्षों में इसे उत्तीर्ण करना होगा। जबकि आरटीई एक्ट 2009 में लाया गया और 23 अगस्त 2010 में इसकी गाइडलाइन जारी की गई। 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में आरटीई अधिनियम लागू हुआ। इसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस प्रावधान से मुक्त रखने की बात कही गई। 2017 में सरकार ने एक्ट में संशोधन कर सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया जो उचित नहीं है। इससे लाखों शिक्षकों की नौकरी संकट में आ गई है। शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी करने की मांग दोहराई।
केंद्र सरकार कानून में संशोधन करें
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ जीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कानून में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी करें। जिससे शिक्षकों को राहत मिल सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक महासंघ के आवाह्न पर धरना प्रदर्शन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश चौधरी,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह, जिला मंत्री बालक राम शर्मा, एससी एसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष करतार सिंह, जिला मंत्री जगवीर सिंह,अटेवा के जिला अध्यक्ष मतीन अहमद, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जमशेद शरीफ, जिला मंत्री तरुण औलख, उर्दू बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इमरान पाशा, शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष फारूख अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रथी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनीस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन चौहान,योगेश चौधरी, रामवीर सिंह, होमपाल सिंह चौहान, ब्लॉक मंत्री रेखा रानी,पूनम रानी,जितेंद्र कटारिया ,इरशाद अली,हीरा सिंह, विवेक चौधरी, विरेन्द्र सिंह,विपिन पंघाल,सोमवीर सिंह, हरिओम त्रिवेदी,अरूण मान,मीनाक्षी,ज्योति शर्मा, नसरीन फात्मा,असरा,पूनम रानी,पूजा,सविता, करणवीर सिंह, जयवीर सिंह
आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे है।
टीईटी ऐतिहासिक विरोध: अमरोहा डीएम कार्यालय पर टूटे शिक्षक

