डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
10 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ द्वारा जमशेद शरीफ जिलाध्यक्ष जनपद अमरोहा को उनके कार्यों एवं संगठन के प्रति सत्यनिष्ठा को देखते हुए प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश संगठन ने उनसे आशा की है कि उपरोक्त दोनों पदों पर (जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव)’का निर्वहन पूरे ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे।
जमशेद शरीफ उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव बने

