डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अन्तर्गत आज 25 सितंबर 2025 को जनपद अमरोहा में संचालित 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में भ्रमण किया गया तथा बैकों में खाता संचालन प्रकिया सम्बन्धित बैंक कर्मचारी से जानकारी की गयी।
खाता संचालन प्रकिया में खाता खोलने के लिये क्या-क्या अभिलेख चाहिये एवं खाता खोलने के उपरान्त कैसे बैंक खाते से धनराशि की निकासी एवं जमा करने की प्रकिया को जाना। बैंक में ए०टी०एम० का प्रयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने इसके अतिरिक्त बैंक के द्वारा क्या-क्या सरकारी सुविधाएं दी जाती है।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रभारी डीसी बालिका शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि छात्राओं के लिए कौशल विकास के भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कस्तूरबा की छात्राओं ने बैंक में जाकर बैंकिग की जानकारी ली

