डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर ब्लाक गंगेश्वरी के नवीन भवन का उद्घाटन आज पूर्व प्रधान सतीश अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आदमपुर के गणमान्यजन डालचंद चरण सिंह राजेंद्र सिंह मेघ सिंह वर्तमान प्रधान पुत्र धर्मवीर सिंह नितिन अग्रवाल तथा एआरपी गंगेश्वरी महिपाल भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के नवीन भवन की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा स्टाफ को साधुवाद कहा। इस उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओ द्वारा हवन से हुआ। सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर के नवीन भवन का उद्घाटन

