डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूालों में 21 सितंबर को आयोजित साक्षरता परीक्षा में पंजीकरण 356 के सापेक्ष 345 नव साक्षरों ने परीक्षा दी।
बीएसए डॉ.मोनिका ने बताया कि जनपद में 73 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत नोडल अध्यापकों के द्वारा उल्लास पोर्टल पर कुल 356 नवसाक्षरांे का पंजीकरण कराया गया था । पंजीकृत 356 में से 345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परिषदीय विद्यालयों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 के बीच में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पास होने वाले लोगों को परीक्षा उत्तीर्ण करने का सर्टिफिकेट निदेशालय साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा लखनऊ के द्वारा दिया जाएगा परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए थे संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने परीक्षा आयोजित कराई ।
अमरोहा में साक्षरता परीक्षा में पंजीकरण 356 के सापेक्ष 345 नव साक्षरों ने परीक्षा दी

