डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में संचालित हो रहे मिशन शक्ति प्रोग्राम के अंतर्गत जनपद अमरोहा मे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र अमरोहा में कक्षा 7 में अध्यनरत छात्रा कुमारी शिवानी 23 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर एक दिन के लिए प्रशासनिक पद के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर आसीन हुई।
उन्होंने कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर आसीन होते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने वाले कार्यों को जाना एवं कार्यालय का भ्रमण किया इसके अतिरिक्त कार्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर वार्ता की ।
अमरोहा में शिवानी बनी बीएसए/स्टाफ संग बैठक

