डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आईआईटी कानपुर में एससीईआरटी द्वारा दिए प्रशिक्षण के बैच 3 में जिला अमरोहा से 5 अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें मोहित सरन, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगली शेख अमरोहा, गीता वर्मा क0 वि0 चौबारा गजरौला, अतुल क0 वि0 तराना हसनपुर, तरुण क0 वि0 शाहपुर हसनपुर, राज दीप सिंह क0 वि0 गफ्फारपुर जोया ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को कंप्यूटर तकनीकी में कुशलता हासिल कराना है। इसमें 1 सप्ताह ऑफ लाइन प्रशिक्षण दिया गया एवं 7 सप्ताह ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अमरोहा के टीचर्स मोहित, गीता, अतुल, तरुण और राजदीप का आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण

