,
डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
संस्कार भारती की ओर से हिल्टन कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित श्री कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में माहिर प्रथम, पलक शर्मा द्वितीय, एवं भव्य यादव तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और मोमैंटो देकर सम्मानित किया।
जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई
हिल्टन कान्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह व भक्ति की भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, गुब्बारों ,श्री कृष्ण के बाल रूप के चित्रों एवं मोर पंखों के द्वारा सजाया गया। जगह-जगह दही हांडी लगाई गई।
वर्ल्ड रेडियो मैन राम सिंह बौद्ध
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्ल्ड रेडियो मैन और गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड धारक राम सिंह बौद्ध, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्योनाथ सिंह, स्कूल
प्रबंधक अनुराग सैनी, निदेशिक श्रीमती भावना सैनी , प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा और संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ0 दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए। बाल वाटिका के छात्र एवं छात्राएं कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में तैयार होकर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे । कालिया नाग, पूतना वध ,कृष्ण और सुदामा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कृष्ण के भजन और दही हांडी प्रदर्शन भी किया गया।
समाज निर्माण में श्रीकृष्ण के योगदान पर चर्चा
इस अवसर पर राम सिंह बौद्ध, श्योनाथ सिंह, अवनीश कुमार शर्मा और डॉ0 दीपक अग्रवाल ने समाज निर्माण में श्रीकृष्ण के योगदान पर रोशनी डाली। किसान आदर्श इंटर कॉलेज, खादगूजर में चित्रकला आलेखन की प्रवक्ता पूनम रानी शर्मा ने काव्य पाठ कर खूब तालियाँ बटोरीं। संचालन उत्कर्ष अग्रवाल ने किया। निदेशिका भावना सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्कर्ष अग्रवाल, मंजू माहेश्वरी, बाकेश चौहान, ब्रजबाला खंडेलवाल, साक्षी सिरोही, चारु राजपूत ,
सनी दुआ, रंजना चौहान, सोनी शर्मा आदि अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
हिल्टन स्कूल में संस्कार भारती श्री कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता की धूम

