Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा मोहल्ला कोट अमरोहा में स्थित प्रभु संदेश भवन पर दिनांक 14 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को ’श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ त्यौहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य
प्रातः 6 बजे से सामूहिक योग के बाद संस्था की निमित्त बहनों द्वारा तैयार किया गया भोग परमपिता परमात्मा को स्वीकार कराया गया। धनौरा से पधारी संस्था की जिला प्रभारी बी.के. मनीषा बहन द्वारा मुरली क्लास कराने के बाद उपस्थित भाई बहनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य समझाते कहा कि श्री कृष्णा इस साकार सृष्टि की सबसे नंबर वन आत्मा है जिसको नेक्स्ट गॉड का दर्जा परमपिता परमात्मा ने दिया। लेकिन उनको ऐसा सर्वगुण संपन्न संपूर्ण निर्विकार बनाने वाला स्वयं निराकार परमात्मा शिव है परमात्मा शिव द्वारा दिए हुए ज्ञान द्वारा श्रीकृष्ण की आत्मा ने अपने जीवन को सुंदर एवं श्रेष्ठ बनाने का पुरुषार्थ संगमयुग की पर किया।
नृत्य पेश कर समां बांधा
उन्होंने बताया कि हम सबको भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के साथ-साथ श्रीकृष्ण जैसा अलौकिक श्रेष्ठ जीवन बनाने की प्रेरणा यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी देती है। इसके बाद कुमारी आयुषी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सुंदर नृत्य करके कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए। सेवाकेंद्र की निमित्त बहन बी.के.अर्चना, बीके उमा सहित सेंटर पर उपस्थित लगभग 60 भाई बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में सभी भाई बहनों ने योग युक्त होकर श्री कृष्ण जैसा सर्वगुण संपन्न, संपूर्ण निर्विकारी बनने का
दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था की निमित्त बहनों के अतिरिक्त भारती, अंजू, मंजू, किरण, सीमा, सुमन, सुनीता, विमला आदि बहनें तथा करन सिंह, रिशू, रवि , दिनेश, विनोद, हरिराम, पुरूषोत्तम, मुकुल, तेजपाल, लवली, बलवंत, भरत आदि भाई उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in