डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्र सेविका समिति, अमरोहा द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर सैनिक भाइयों को राखी बांधना एक सराहनीय पहल है। यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। आज इस अवसर पर प्रांत सह सम्पर्क व संभल विभाग कार्यवाहिका सरोजिनी बाला, नगर कार्यवाहिका रीना माथुर , जिला प्रचार प्रसार कार्यवाहिका मीनाक्षी वर्मा व सीमा चौहान ने थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर , वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिलाष प्रधान, कम्प्यूटर आपरेटर धनवीर सिंह, अशोक कुमार, विवेक तोमर, सुशील कुमार, हेमंत कुमार, चंद्र गुप्त, विकास सिंह आदि को तिलक कर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा की कामना की , जो दिन रात हमारी सुरक्षा में लगे हैं।
राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने पुलिस कर्मियांे को राखी बांधी

