डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा डॉ0 मोनिका ने एफएलएन प्रशिक्षण से गायब टीसर्च की सूची तलब की है। इसके अलावा अन्य अनुपस्थित का स्पष्टीकरण तलब किया गया है उसके बाद कार्रवाई होगी।
बीएसए द्वारा 19 अगस्त को अपरान्ह 4ः25 बजे बी0आर0सी0 केन्द्र याहियापुर विकास खण्ड अमरोहा का निरीक्षण किया गया। बी0आर0सी0 केन्द्र याहियापुर पर सचालित एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण निरीक्षण के समय संचालित नही पाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापक/अध्यापिका उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर चले गये थे जबकि प्रशिक्षण का समय प्रातः 10 बजे सायं 05 बजे तक का है।
निरीक्षण के समय बी0आर0सी0 केन्द्र याहियापुर पर कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर कपिल चौहान उपस्थित नही थे तथा कार्यालय सहायक जैबा जेहरा के द्वारा ऑनलाईन अवकाश नहीं लिया गया। प्रशिक्षण निर्धारित समय तक संचालित नहीं कराये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड अमरोहा, को अनुपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओं की सूची सहित स्पष्टीकरण दिये जाने के निर्देश दिये गये है। संबंधित ए0आर0पी0 को प्रशिक्षण निर्धारित अवधि तक संचालित कराये जाने हेतु चेतावनी दी गई है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों एव ं कार्यालय से अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
बीएसए मोनिका को एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण से टीसर्च मिले गायब/सूची तलब/कार्रवाई की तैयारी

