डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
नागरी लिपि परिषद की स्वर्ण जयंती के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज महाविद्यालय के हाल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवा. शिक्षक श्योनाथ सिंह ‘शिव‘ को स्वर्ण जयंती नागरी सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित, ख्यातिप्राप्त विद्वान विभिन्न स्थानों से पधारे विद्वान उपस्थित रहे।
स्वर्ण जयंती के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद पातांजली (अध्यक्ष) व संचालन हरि सिंह पाल संस्था के महामंत्री ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ रायपुर (छत्तीसगढ़) से पधारी विद्वान साहित्यकारा/कवयित्री द्वारा वंदना से हुआ।
विनोबा भावे ने किया गठन
सर्वप्रथम हरि सिंह पाल ने श्नागरी लिपि परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस हेतु सर्वप्रथम विनोबा भावे ने परिषद के गठन की आवश्यकता की आवाज उठाई थी। जिसका गठन करके 17 अगस्त 1975 को विनोबा भावे द्वारा उद्घाटन किया गया था।
125 भाषाओं की लिपि है नागरी
उन्होंने यह भी बताया कि १९७८ से परिषद की त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित की जाती है जिसमें देश में नागरी लिपि के बारे में जानकारी दी जाती है।
कार्यक्रम में हिंदी की नागरी लिपि के संवर्धन पर जोर दिया गया। रामचन्द्र राही ने अपने उद्बोधन में कहा कि 125 भाषाओं की लिपि है नागरी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के साथ आचार्य ओमप्रकाश, रामचन्द्र राही किरण हजारिका, गोपाल मघेल ,आदि उपस्थित रहे।
बाबा कानपुरी ,अरुण कुमार पासवान, श्रवण कुमार -प्रभारी राजभाषा,भारत सरकार, संयुक्त मंत्री, डा0मानव, श्रीमती रमा शर्मा -प्राचार्य, राजवीर सिंह पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, रामकृष्ण राव, हैदराबाद,मुक्ता कान्हा, हर्षवर्धन कामरान-के आई आई टी, मुकेश अग्रवाल, प्रोफेसर साधना शर्मा, प्राचार्य श्यामा मुखर्जी विश्वविद्यालय, आकर्ष त्यागी, श्रीमती शशि त्यागी, हरमिंदर कौर, श्रीमती रेखा रानी, राज्य पुरस्कार प्राप्त, श्योनाथ सिंह प्रजापति, अमरोहा -उ0प्र0, पीयूष पुरुषार्थी , नीतीश कुमार शोधार्थी,अंजू पांचाल -इग्नू , कल्पना पाल, प्रोफेसर नीलम श्राहीश्, अदिति महाविद्यालय,डा0 विजय कुमार-हंसराज विश्वविद्यालय आदि आदि विद्वान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के सक्रिय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उसी क्रम में श्योनाथ सिंह प्रजापति(राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त से0नि0शि0 एवं साहित्यकार/कवि,को भी किरण हजारिका शशि त्यागी आदि ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व नागरी संगम पुस्तक भेंट करते हुए सम्मानित किया।
नागरी लिपि परिषद की स्वर्ण जयंती पर श्योनाथ सिंह प्रजापति का सम्मान

