डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
निर्देशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रायोजित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर अमरोहा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
संस्थान की प्राचार्य शाहीन ने किया शुभारंभ
संस्थान की प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक शाहीन ने सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सेमिनार संयोजक डॉ0 कुन्दन सिंह ने बताया कि सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र के डॉ राहुल बंसल, मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय अमरोहा एवं डॉ कुमार मंगलम सारस्वत, प्रवक्ता मनोविज्ञानशाला केंद्र मुरादाबाद ने संदर्भदाता के रूप में सेमिनार को संबोधित किया तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, अभिभावक जागरूकता, तनाव के कारण व प्रकार, तनाव से बचाव आदि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
डॉ निखिलएवं डॉ हरेंद्र ने उकेरीं समस्याएं
द्वितीय तकनीकी सत्र को डॉ निखिल कुमार दास एवं डॉ हरेंद्र कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, जे एस पीजी कॉलेज अमरोहा ने सेमिनार को संबोधित किया तथा बताया कि आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों एवं युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। विद्यार्थियों में नैतिक कौशल एवं धैर्य की कमी हो रही है तथा विद्यार्थी तनाव की ओर बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों में मोबाइल व सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग भी तनाव का कारण बन रहा है। सेमिनार में डायट प्रशिक्षुओं, एआरपी, केजीबीवी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सेमिनार का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ डायट प्राचार्य/आयोजक द्वारा किया गया। संचालन श्री श्रेयस यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रामा शंकर, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि यादव, श्रीमती अंकुर सुधांशु, श्रीमती निशु चौधरी, श्रीमती राहिल जहां,रूप सिंह, लोकेंद्र सिंह, व समस्त डायट स्टाफ उपस्थित रहा।
डायट बुढ़नपुर सेमिनार/सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग तनाव का कारण

