डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जोया की एआरपी (गणित ) पूनम माहेश्वरी पढ़ाई में शुरू से ही टॉपर रही हैंं। जनपद अमरोहा में एआरपी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में भी टॉपर रही। उन्हांेने बेसिक शिक्षा में कुछ नवाचार करने के लिए एआरपी के चुनौतीपूर्ण कार्य को चुना है।
16 अगस्त को उनके मिड टाउन कालोनी स्थित आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें अपनी( लेखक-डॉ0दीपक अग्रवाल) महिला सशक्तीकरण को समर्पित पुस्तक ‘‘ बढ़ो गगन की ओर‘‘(सफल महिलाओं के साक्षात्कार) भेंट की। इस मौके पर उनसे उनके एआरपी बनने के सफर पर वार्ता भी की।
उन्होंने बताया कि उनका जन्म 4 अप्रैल 1980 को उत्तराखंड के शहर रामनगर में हुआ। उनके पिता जी का नाम स्व0 अशोक कुमार माहेश्वरी था, जो कि व्यापारी थे और माता जी का नाम हेमलता माहेश्वरी है। उनके चार बहन सीमा माहेश्वरी, रश्मि माहेश्वरी, एकता माहेश्वरी, पारुल माहेश्वरी और एक भाई अशोक कुमार माहेश्वरी है।
उन्होंने कक्षा पाँच तक की पढ़ाई अपनी नानी पूर्व शिक्षिका स्व0 किरन माहेश्वरी के मोदी नगर स्थित आवास पर रहकर प्राथमिक विद्यालय, मोदीनगर से की। उसके बाद कक्षा 6 से 12 की पढ़ाई जीपीपी इंटर कॉलेज, रामनगर से की। उन्होंने कक्षा 10 में 69 व कक्षा 12 में 66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। बी0एस-सी0 पीएनजी कॉलेज, रामनगर से की और 71 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनी। एम0एस-सी0 (गणित) वर्ष 2001 में राधे हरि डिग्री कॉलेज, काशीपुर से की।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में उनकी शादी अमरोहा व्यापारी रजत माहेश्वरी के साथ हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में डायट, बुढ़नपुर से बी0टी0सी0 की और 14 जुलाई 2011 को बेसिक शिक्षा परिषद् के प्राथमिक विद्यालय बीबड़ा खुर्द ब्लॉक अमरोहा में सहायक अध्यापक नियुक्त हुईं। वर्ष 2014 में अँग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय, जोया प्रथम में ज्वाइन किया। वर्ष 2015 मंे प्रमोशन होने पर अमरोहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, लालूनंगला में प्रधानाध्यापिका नियुक्त हुईं। वर्ष 2019 में अँग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाजरपुर खुर्द में सहायक अध्यापक बनीं। उसके बाद 8 अप्रैल 2025 में एआरपी(गणित) के पद पर चयन हुआ।
उन्होंने बताया कि एआरपी की लिखित परीक्षा में वे जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। 15 अप्रैल को ब्लॉक संसाधन केंद्र, जोया में एआरपी पद पर ज्वाइन किया। उन्होंने बताया कि कुछ सीखना और कुछ सीखना, शिक्षा में नवाचार, विचारों का आदान-प्रदान उनका लक्ष्य है।
उनकी बड़ी बेटी गौरी माहेश्वरी आई0आई0टी0, मुंबई से एम0टेक0 और छोटी बेटी जाह्नवी माहेश्वरी दिल्ली विश्वविद्यालय से बी0कॉम0 आनर्स कर रही है। बेटा सिद्धार्थ माहेश्वरी के0पी0एस0, मुरादाबाद मंे कक्षा 9 मंे पढ़ रहा है।
गौरतलब है कि एआरपी का मुख्य कार्य विभिन्न स्कूलांे में जाकार शिक्षा की गुणवत्ता में संवर्ध्रन करना, टीचर्स को प्रशिक्षण देना और शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करना आदि हैं।

