डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा क्षेत्र के गांव बिबड़ा खुर्द की आदर्श रामलीला कमेटा का मास्टर विकास चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
बिबड़ा खुर्द के रामलीला मंच पर सभी ग्राम वासियों की एक बैठक हुई। जिसमें पूर्व वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया और सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। गांव की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए आदर्श रामलीला कमेटी के पूर्व पदाधिकारियों और सभी ग्राम वासियों ने आदर्श रामलीला कमेटी बीवड़ा खुर्द के मुख्य पद अध्यक्ष पद पर मास्टर विकास चौहान को सर्व समिति से अध्यक्ष पद के लिए चुना। विमल चौहान को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया इसके अलावा अन्य पदाधिकारीयो को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
रामलीला समिति प्रबंधक जागेश चौहान
जिसमें रामलीला समिति प्रबंधक जागेश चौहान उप प्रबंधक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा उप कोषाध्यक्ष राकेश चौहान ऑडिटर मास्टर देवेंद्र चौहान जितेंद्र चौहान मंच संचालक नरेश चौहान सुनील चौहान डॉक्टर नंदकिशोर चौहान को बनाया गया।
इसके पश्चात मेला प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया जिसमें मेला प्रबंधक मास्टर दुष्यंत चौहान मेला उपप्रबंधक हरीश चौहान सदस्य कन्हैया चौहान अजय चौहान सुभाष चौहान यशपाल चौहान टेकचंद चौहान दुष्यंत चौहान रोहित चौहान कमल चौहान मुन्ना कश्यप को बनाया गया। इसके उपरांत संरक्षक मंडल का चुनाव किया गया जिसमें मास्टर सुरेश सिंह वेद प्रकाश सिंह रविंद्र कुमार थमन सिंह हिरदेश शर्मा विजेंद्र सिंह सेठ मास्टर राजीव चौहान तिर्मल सिंह हरि गोपाल सिंह प्रधान जी हुकम सिंह आदि लोगों को रामलीला मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे
आदर्श रामलीला कमेटी बिबड़ा खुर्द के अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि हम सभी भगवान राम जी के वंशज हैं हम अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे उन्होंने आसपास के सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया कि आप श्री राम जी की लीला देखने ग्राम बीबरा खुर्द में पधारे बाहर से आए सभी मेहमानों की बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि श्री राम जी की यह लीला ऐतिहासिक होगी जिसमें सभी राम लीला करने वाले कलाकार बहुत दूर दूर से बुलाए गए है जो रामलीला मंच पर एक समा बांध देगे
आदर्श रामलीला कमेटी बिबड़ा खुर्द के अध्यक्ष बने मास्टर विकास चौहान

