डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आर्य समाज,अमरोहा हर घर तिंरगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने कहा कि देश की प्रगति समृद्धि और एकजुटता के लिए संकल्प लेना चाहिए।
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।
सभी की खुशहाली की कामना
समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश्, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।। 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आर्य समाज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण आर्य समाज के यशस्वी प्रधान नत्थू सिंह आर्य एवं मन्त्री अभय आर्य के कर कमलों द्वारा किया गया।
राष्ट्र गान के साथ, राष्ट्रीय गीत, यज्ञ प्रार्थना की गई।।
आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित आर्य जनों को बधाई दी।
शहीदों को नमन
आर्य समाज के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए स्वतन्त्रता की बलिवेदी शहीदों को नमन किया।।यह दिन हमारी आजादी के नायको के बलिदान साहस और एकता का प्रतीक है। हम सब मिलकर अपने देश की प्रगति समृद्धि और एकजुटता के लिए संकल्प लें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिहं आर्य मन्त्री अभय आर्य हेतराम सागर, सुभाष दुआ,, विनय त्यागी,अकुंर अग्रवाल, सुनील गुप्ता यशंवत सिंह, अनिल जग्गा,, रोहित गोयल,, संजीव २स्तौगी, निशिल सरन पूरन लाल अरोड़ा मनोहर लाल आर्य तनिष्क कुमार आदि आर्य जन उपस्थित रहे।
अभय आर्य: देश की प्रगति समृद्धि और एकजुटता के लिए संकल्प लें

