डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
स्पेशल ओलंपिक भारत के मुकेश शुक्ला, चेयरमैन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत उ०प्र० द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता/ चयन फुटबॉल, बास्केटबॉल, बोची, हैंडबॉल, फुटसल, टेनिस, टेबल टेनिस, गोल्फ, जूडो की राज्य स्तरीय चयन/ परीक्षण का आयोजन दिनांक 05 से 07 जुलाई 2025 तक गाजियाबाद के दिव्य ज्योति डेंटल कॉलेज मोदीनगर में संपन्न कराई गई।
जिसमे पुरुजीत सिंह (स० अ०), स० वि० रायपुर शहजादपुर, विकास खंड- जोया, जनपद- अमरोहा को तकनीकी सहायता के लिए चयनित किया गया। खेलों के सफल संपादन के लिए पुरुजीत सिंह को मल्लिका नड्डा चेयरपर्सन स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
पूर्व में भी समय समय पर पुरुजीत सिंह ने स्पेशल ओलंपिक्स में स्पेशल बच्चों को विभिन्न विभिन्न खेलों को खिलवाकर स्टेट सिलेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कर्तव्यों को बखूबी तरीके से निभाया है। साथ ही साथ स्काउट में भी इन्होंने जिले स्तर पर प्रतिभाग किया है ।
हर बार पुरुजीत सिंह ने खेलों के प्रति अपने जज्बे, जुनून और लगन के चलते अपने दायित्वों को फलीभूत किया है।
स्पेशल ओलंपिक में सहयोग को शिक्षक पुरुजीत का सम्मान

