Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सीडीओ अश्वनीः मोटे अनाजों को भोजन का हिस्सा बनाएं

सीडीओ अश्वनीः मोटे अनाजों को भोजन का हिस्सा बनाएं

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान में मोटे अनाजों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं। आज विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे मधुमेह, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल आदि गलत खान पान व गलत दिनचर्या के कारण ही हो रही है। अतः शारीरिक श्रम व संतुलित खान पान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
डायट बुढ़नपुर मंे कृषि प्रदर्शनी

29 जुलाई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर, अमरोहा में दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी/ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने फीता काटकर व मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्हांेने प्रत्येक स्टॉल का भ्रमण भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ व अतिथियों का स्वागत करते हुए डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक शाहीन ने कहा कि कृषि प्रदर्शनी/ महोत्सव शासन का अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने का एक मुख्य प्रयास है। यह प्रदर्शनी बच्चों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का प्रयास है।
पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया
विशिष्ट अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आभा दत्त ने पशुओं के काटने से होने वाली विभिन्न बीमारियां एवं सावधानियों के बारे में संबोधित किया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कृषि प्रदर्शनी/ महोत्सव को जिला उद्यान अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया व पाठ्यक्रम में कृषि संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने भी प्रदर्शनी/महोत्सव के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों से वार्तालाप करते हुए उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और कृषि संबंधी कुशलता विद्यार्थियों में विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
समापन पर विजयी स्टॉलों की घोषणा
मीडिया प्रभारी डॉ. कुंदन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी/ महोत्सव में जनपद अमरोहा के 6 विकास खंडों ने अपने- अपने स्टॉल पर कृषि से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं वस्तुओं का प्रदर्शन किया। कृषि प्रदर्शनी/ महोत्सव में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं डायट प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग करते हुए मोटे अनाजों का महत्व, औषधीय पौधों का महत्व, मोटे अनाजों से बने व्यंजन, बीज बैंक, मिट्टी के प्रकार, सिंचाई के आधुनिक साधन, गोबर गैस, जैविक खेती का महत्व, जैविक कीटनाशक आदि का प्रदर्शन किया। विकास खंडों के स्टॉल के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टॉल की घोषणा कल की जाएगी। प्रथम दिवस का समापन प्राचार्य डायट शाहीन के संबोधन के साथ किया गया।।
कार्यक्रम का प्रबंधन रवि यादव, दीपक कुमार, पूनम रानी ने किया। संचालन श्रेयस यादव, निर्णायक मंडल में रामाशंकर, डॉ0 कुन्दन सिंह व निशु चौधरी रहीं। अन्य व्यवस्थाओं में अरविंद कुमार, जितेन्द्र कुमार, राहिल जहां, सीमाक्षी रहीं। कार्यालय स्टाफ में मोहित शर्मा, रूप सिंह, रिंकू सिंह, देशराज, लोकेंद्र सिंह, सनी दत्त, शिवा रानी व अनुरुति उपस्थित रही।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in