डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना अंतर्गत विधायक राजीव तरारा ने राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं का शुभारंभ किया। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया।
दो राजकीय बालिका छात्रावास शुरू
बताते चलें कि जनपद में समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना अंतर्गत राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अमरोहा के.पी. मलिक ने 20 मई 2025 को किया था । आज 01जुलाई 2025 को राजीव तरारा विधायक विधानसभा धनौरा ने राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया। जनपद में दो राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा और राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं का संचालन प्रारंभ हो गया है। राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक राजीव तरारा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। अतिथियों को बुके एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
लड़कियां लड़कों से आगे
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकार बालिकाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही है । आज लड़कियां सेना में, वायुयान, ट्रेन, गाड़ी, ऑटो रिक्शा आदि कहां-कहां अपने हाथ नहीं आजमा रही। यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड की टॉपर लड़कियां ही है। लड़कियां लड़कों से आगे हैं। विधायक ने राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं के लिए एक वाटर कूलर एवं सोलर लाइट की घोषणा की।
पहले-आओ पहले-पाओ’ के तहत प्रवेश
समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा की राजकीय बालिका छात्रावासों का संचालन बहुत अधिक प्रयासों से किया गया है। छात्राओं को स्वावलंबी एवं निडर बनने की आवश्यकता है। छात्रावास में 100-100 छात्राओं के प्रवेश किए जाने है। ’पहले-आओ पहले-पाओ’ के तहत प्रवेश किया जा रहे हैं। अतः शीघ्र अतिशीघ्र बालिकाएं छात्रावास में प्रवेश ले। बालिका छात्रावास में केजीबीवी की तर्ज पर स्टाइपेंड और चिकित्सा सुविधा, मुफ्त भोजन एवं आवासीय व्यवस्था उपलब्ध है। प्रधानाचार्य डॉ. धर्म सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विधायक राजीव तरारा और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार एवं छात्राओं ने राजकीय बालिका छात्रावास प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष रोपित किए। इस अवसर पर वार्डन श्रीमती सोनाली, प्रतिभा सेठ कुमारी टीना, अमजद अली, संजय कुमार, रोहित आर्य, शिवम शर्मा, चंद्रपाल सिंह, आकाशदीप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ने किया।
विधायक राजीव ने किया राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं का शुभारंभ/वृक्षारोपण

